जदयू के राज्य परिषद सदस्य बने चंदन भगत, नेताओं ने दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला महासचिव चंदन कुमार भगत को पार्टी के राज्य परिषद का सदस्य बनाए जाने पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। उनके समर्थकों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने फूल-माला एवं बुके देकर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

चंदन कुमार भगत को राज्य परिषद का सदस्य बनाए जाने पर स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, युवा अध्यक्ष सोनू सिंह राणा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत, डंडखोरा प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

इसके अलावा मनोज भारती, शंकर पोद्दार, अंजार आलम, प्रवीण विश्वास, भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अरुण सिंह, विपिन बिहारी साह, अशोक मेहता, धर्मेंद्र नाथ ठाकुर, शोभन चंद्र दास, मनोज मंडल, मुन्ना ठाकुर एवं नीलांबर दास सहित दर्जनों एनडीए नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर चंदन कुमार भगत ने कहा कि पार्टी के सर्वोत्तम हित में कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कदवा विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कदवा विधानसभा सहित संपूर्ण कटिहार जिले में एनडीए नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा।

वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, युवा अध्यक्ष सोनू सिंह राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह तथा विपिन बिहारी साह ने कहा कि चंदन कुमार भगत एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उनकी कार्यशैली की सराहना कदवा विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर तक हो रही है। उनके राज्य परिषद सदस्य बनने से कदवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं एनडीए नेताओं में हर्ष का माहौल है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की