राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ रविवार को सदर अस्पताल, गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभियान में सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत ने वर्षों के सामूहिक प्रयासों से पोलियो मुक्त देश का दर्जा प्राप्त किया है और इस उपलब्धि को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं तथा अन्य परिवारों को भी इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा इस अभियान से छूट जाता है तो अभियान का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में पर्याप्त संख्या में पोलियो बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम, सहिया एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रतिनियुक्ति की गई है।

उन्होंने बताया कि अभियान के अगले चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि पोलियो की दो बूंद पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी एवं निःशुल्क है।

अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी बूथों पर आवश्यक दवाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं तथा माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है।

कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षा पदाधिकारी डॉ. परमानंद दर्वे, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. ताराशंकर झा, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारुल हसन आलम, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि “हर बच्चा, हर बार – पोलियो की दो बूंद” के संकल्प के साथ 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की