कटिहार: 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैदा में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त त्रैमासिक परीक्षा जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार जिले के कदवा प्रखंड स्थित 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैदा में त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संचालित की जा रही है। परीक्षा में कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के कुल 230 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल दास ने बताया कि परीक्षा में कक्षा 9वीं के 102, कक्षा 10वीं के 87 तथा कक्षा 12वीं के 42 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा का संचालन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है, ताकि सभी परीक्षार्थियों को निष्पक्ष माहौल मिल सके।

प्रधानाध्यापक के अनुसार परीक्षा नियंत्रक के रूप में पिताम्बर कुमार राय अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जबकि परीक्षा की विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी वरीय शिक्षक राजीव रंजन यादव, प्रियंका कुमारी और लिपिक रिम्पा कुमारी संभाल रहे हैं। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को परीक्षा कार्य में लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलेगी। सभी विषयों की परीक्षाएं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की निर्धारित रूटीन के अनुसार आयोजित की जा रही हैं। विद्यालय प्रशासन का लक्ष्य विद्यार्थियों को पारदर्शी, अनुशासित और कदाचारमुक्त परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हनवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 56 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

महगामा/हनवारा: अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संग्रामपुर

मेहरमा में जेएसएलपीएस सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित, महिलाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश

मेहरमा: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जेएसएलपीएस सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और

गोड्डा: मामूली विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

गोड्डा: मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत गझंडा गांव में 35 वर्षीय महिला की फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पंचायत

16वें वित्त आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड की पंचायतों के लिए ₹14,231 करोड़ की मांग पर जोर

नई दिल्ली/गोड्डा: 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के तहत पंचायतों को मिलने वाली अनुदान राशि को लेकर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में झारखंड