कटिहार गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: सहायक थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में कटिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी के दबाव में एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा परिसर में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। प्रारंभिक कहासुनी विकास यादव और उनके भाई अखिलेश यादव की पत्नी के बीच हुई, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अखिलेश यादव के साले बिट्टू यादव और चिट्ठू यादव ने कथित तौर पर हथियार से फायरिंग कर विकास यादव को घायल कर दिया।

घटना के बाद नगर (सहायक) थाना कांड संख्या 737/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में कथित रूप से संलिप्त अखिलेश यादव और निलम देवी को गिरफ्तार कर लिया।

कटिहार पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हनवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 56 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

महगामा/हनवारा: अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संग्रामपुर

मेहरमा में जेएसएलपीएस सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित, महिलाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश

मेहरमा: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जेएसएलपीएस सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और

गोड्डा: मामूली विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

गोड्डा: मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत गझंडा गांव में 35 वर्षीय महिला की फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पंचायत

16वें वित्त आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड की पंचायतों के लिए ₹14,231 करोड़ की मांग पर जोर

नई दिल्ली/गोड्डा: 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के तहत पंचायतों को मिलने वाली अनुदान राशि को लेकर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में झारखंड