फूलडूंगरी बस स्टैंड पर चला पल्स पोलियो अभियान, करीब 100 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला: बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा फूलडूंगरी चौक बस स्टैंड पर पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

अभियान में सहिया सोमवारी टुडू और रंगोली मुर्मू ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 100 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर इस तरह के विशेष अभियान चलाता है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित समय पर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उनका कहना है कि नियमित टीकाकरण और पोलियो ड्रॉप बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो मुक्त भविष्य देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर