उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री हाट में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित, अनियमित छात्रों पर विशेष चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री हाट में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव ने की, जबकि संचालन विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव ने किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में अनियमित रूप से आने वाले तथा पूरे समय विद्यालय में नहीं रुकने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना था। प्रधानाध्यापक ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे पोषक क्षेत्र के प्रत्येक टोले में जाकर अभिभावकों से संपर्क करें और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। साथ ही अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता रैली निकालने का भी निर्णय लिया गया।

इस दौरान अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी गई। बच्चों ने एफएलएन किट, साइंस किट, स्वच्छ भारत मिशन, पुस्तकालय, आपदा प्रबंधन तथा ‘सुरक्षित शनिवार’ के तहत बाढ़ से बचाव और सुरक्षा उपायों पर आधारित गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया।

बैठक के अंत में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, मीना मंच, बाल संसद, इको क्लब, यूथ क्लब, विद्यालय शिक्षा समिति और उपस्थित अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक राहुल मैथली, दानिश रजा, मो. रकीब आलम, शंकर प्रसाद विश्वास, इशरत प्रवीण, नीतेश कुमार झा, संदीप कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर