गोड्डा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: नगर थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव के समीप गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन सड़क पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए और उसके हिस्से करीब 200 फीट दूर तक जा गिरे। मृतक की पहचान पुनसिया गांव निवासी राजन कुमार, पिता हरिमोहन मंडल, के रूप में हुई है। हरिमोहन मंडल गांव के प्रधान बताए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार, गोड्डा की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने राजन कुमार की पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय राजन कुमार राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे निर्माणाधीन अपने नए घर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया।

सूचना पर नगर थाना प्रभारी दिनेश महली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर