श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम अलंकृता पांडे ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: आगामी श्रावण मास एवं श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बाबूपुर घाट से बूढ़ानाथ एवं भूतनाथ मंदिर तक व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रमुख गंगा घाटों, शिवालयों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसएम कॉलेज घाट, बूढ़ानाथ घाट, बरारी घाट और भूतनाथ घाट सहित प्रमुख स्थलों पर साफ-सफाई, सीढ़ियों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, शौचालय, नियंत्रण कक्ष और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास के दौरान भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा बासुकीनाथ और बाबा बैद्यनाथ धाम सहित विभिन्न शिवधामों के लिए रवाना होते हैं। वहीं जिले के प्रमुख शिवालयों में भी जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए सभी विभागों को स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने विशेष रूप से घाटों और मंदिर परिसरों में नियमित साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत और समतलीकरण कराने का निर्देश दिया। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल, दंडाधिकारी, गोताखोर, चेतावनी संकेतक और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल, आपदा प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर