तबादले के बाद चार स्वास्थ्यकर्मियों को सीएचसी कुरसेला में दी गई भावभीनी विदाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सीएचसी कुरसेला में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानित स्वास्थ्यकर्मियों के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी।

कुरसेला (कटिहार): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरसेला से स्थानांतरित हुए स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, अकाउंटेंट प्रभात कुमार, बीसीएम अभय कुमार तथा एएनएम सुनील साह के सम्मान में शनिवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चारों कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमर लाल ने सभी स्थानांतरित स्वास्थ्यकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चारों कर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई तैनाती वाले स्थान पर भी सभी अपनी कार्यकुशलता और सेवा भावना से विभाग का नाम रोशन करेंगे।

विदाई समारोह के दौरान अस्पताल परिसर का माहौल भावुक रहा। सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, स्थानांतरित कर्मियों ने सीएचसी कुरसेला में मिले सहयोग, स्नेह और टीम भावना के लिए सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां का अनुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा और नई जिम्मेदारियों के निर्वहन में उन्हें निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्सक, एएनएम, जीएनएम, स्वास्थ्य प्रबंधक, कार्यालय कर्मी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने परखी जमीनी हकीकत, PKDL खोज तेज करने का निर्देश

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने

लिट्टीपाड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अवशेष राशि एक सप्ताह में खर्च करने का निर्देश

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ विकास योजनाओं को

24 अगस्त को अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई, लिट्टीपाड़ा में तैयारियां तेज

लिट्टीपाड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आगामी 24 अगस्त को प्रथम चरण में अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

पाकुड़िया में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ जागरूकता रैली, स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को किया सचेत

पाकुड़िया: जिला स्वास्थ्य समिति पाकुड़ के निर्देश पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के खिलाफ