टीबी मुक्त भारत अभियान: डीएम ने कुरसेला में स्क्रीनिंग शिविरों का किया औचक निरीक्षण, संदिग्ध मरीजों को जांच के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला में टीबी स्क्रीनिंग शिविर का निरीक्षण करते जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी।

कुरसेला (कटिहार): टीबी मुक्त भारत महाअभियान के दूसरे दिन रविवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कुरसेला प्रखंड की विभिन्न पंचायतों एवं नगर पंचायत में संचालित विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्क्रीनिंग अभियान का जायजा लिया और स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान को पूरी गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी सबसे पहले उत्तरी मुरादपुर पंचायत भवन परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने स्क्रीनिंग प्रक्रिया की जानकारी ली और लाभार्थियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पूर्वी मुरादपुर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में संचालित शिविर का निरीक्षण किया। अंत में नगर पंचायत कुरसेला कार्यालय पहुंचकर वहां आयोजित टीबी स्क्रीनिंग कैंप का भी जायजा लिया।

डीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि स्क्रीनिंग के दौरान जिन लोगों में टीबी के संभावित लक्षण पाए जाएं, उन्हें बिना किसी विलंब के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला भेजकर आवश्यक जांच कराई जाए, ताकि समय रहते मरीजों की पहचान कर उनका उपचार शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक संभावित मरीज की समय पर जांच और इलाज सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन पूरे कुरसेला प्रखंड में कुल 643 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 12 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण पाए गए, जिन्हें आगे की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत महाअभियान के तहत प्रखंड की सभी पंचायतों एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में घर-घर सर्वे और विशेष शिविरों के माध्यम से लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अभियान का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा समाज को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर