झारखंड पुलिस एसोसिएशन पाकुड़ शाखा का चुनाव संपन्न, राम आशीष सिंह बने अध्यक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते पुलिस अधिकारी।

पाकुड़: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड पुलिस एसोसिएशन की पाकुड़ शाखा का चुनाव जिला मुख्यालय स्थित एसोसिएशन कार्यालय में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में कराया गया। मतदान में जिले के सहायक उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक, निरीक्षक, मेजर एवं सार्जेंट ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर राम आशीष सिंह ने 94 मत प्राप्त कर चंदन कुमार सिंह को 24 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार पंडित ने 112 मत हासिल कर द्वारिका नाथ तिवारी को 67 मतों से हराया। सचिव पद पर सुराई टेपे ने 89 मत प्राप्त कर रोहित कुमार भंडारी को 19 मतों से मात दी। संयुक्त सचिव पद पर मंगल किस्कू ने 87 मत प्राप्त कर हरे राम को 15 मतों से हराया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अनंत राम ने 83 मत हासिल कर राजेश कुमार को 7 मतों से पराजित किया।

मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 10, सचिव के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 8 तथा कोषाध्यक्ष के लिए 8 मत अमान्य घोषित किए गए। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राम आशीष सिंह ने कहा कि वे एसोसिएशन को और मजबूत बनाने, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा पुलिस बल के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर