पाकुड़ विधानसभा के बूथों का निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ का निरीक्षण करते कांग्रेस जिला प्रभारी उदय लखमानी।

पाकुड़: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश पीसीसी कोऑर्डिनेटर सह पाकुड़ जिला प्रभारी उदय लखमानी ने रविवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और मतदाताओं को एसआईआर प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से बातचीत कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही मतदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उदय लखमानी ने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने लोगों से समय पर आवश्यक प्रपत्र भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने अथवा आवश्यक संशोधन कराने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय मतदाता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर