कटिहार में 7,380 घरों पर लगेंगे सोलर प्लांट | PM Surya Ghar Yojana

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कटिहार जिले के 7,380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सोलर संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा राज्यभर में 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटिहार एनआईसी सभागार में किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी शामिल हुए।

कार्यक्रम में कटिहार, कदवा, प्राणपुर, बरारी, कोढ़ा और बलरामपुर विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। विद्युत कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में 7,380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस कार्य के लिए मेसर्स सेन एंड पंडित वोल्टेज कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है और कंपनी ने स्थापना कार्य शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के अलावा अन्य इच्छुक घरेलू उपभोक्ता भी पीएम सूर्य घर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत सरकार एक किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस योजना का उद्देश्य आम लोगों के बिजली बिल में कमी लाना, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और राज्य में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने