महागामा में SIR-2026 की समीक्षा बैठक, गणना प्रपत्रों के 100% वितरण के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के सफल संचालन को लेकर रविवार को अनुमंडल कार्यालय, महागामा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी ने की। इसमें सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए।

बैठक में मतदान केंद्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति और डेटा एंट्री की समीक्षा की गई। जिन केंद्रों पर प्रगति कम रही, वहां विशेष अभियान चलाकर घर-घर गणना प्रपत्र वितरित करने और समय पर संग्रह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि SIR-2026 निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण अभियान है। सभी संबंधित कर्मियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध एवं त्रुटिरहित डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने