पाकुड़िया में भाजपा बन्नोग्राम मंडल की सांगठनिक बैठक, संगठन की मजबूती और SIR पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: भारतीय जनता पार्टी के बन्नोग्राम मंडल की सांगठनिक बैठक सोमवार को प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार भगत और मंडल प्रभारी बृजमोहन चौबे ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) सहित विभिन्न सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया गया।

बैठक में बीएलए-2 के सदस्यों के अलावा मंडल प्रभारी बृजमोहन चौबे, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार भगत, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में एकजुट होकर जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने