पाकुड़: सीएसपी से निकासी कराने पहुंची महिला के खाते से 10,250 रुपये की कथित अवैध निकासी, प्राथमिकी दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र स्थित आलूबेड़ा गांव की एक आदिवासी महिला के बैंक खाते से कथित रूप से 10,250 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़िता संजली मरांडी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वह अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पहुंची थीं। वहां संचालक ने बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट) लेने के बाद बताया कि खाते में निकासी योग्य राशि उपलब्ध नहीं है। संदेह होने पर जब उन्होंने संबंधित बैंक शाखा से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि 3 जुलाई को 9,900 रुपये और 9 जुलाई को 350 रुपये, यानी कुल 10,250 रुपये पहले ही निकाले जा चुके थे।

संजली मरांडी का आरोप है कि उन्होंने इन दोनों तिथियों में कोई निकासी नहीं की और न ही किसी अन्य व्यक्ति को अपने खाते से राशि निकालने की अनुमति दी थी। इसके बाद उन्होंने अमड़ापाड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 54/26 दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक

इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन