कटिहार: चार साल से अधूरा पड़ा पुल, 8–10 गांवों के लोगों को रोज झेलनी पड़ रही परेशानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के आजमनगर प्रखंड की महेशपुर पंचायत में एक पुल पिछले करीब चार वर्षों से अधूरा पड़ा है। पुल का एप्रोच रोड नहीं बनने के कारण यह केवल ढांचा बनकर रह गया है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महेशपुर पंचायत के पंचकोनिया गांव के समीप स्थित यह पुल महेशपुर पंचायत को निमौल पंचायत से जोड़ने के उद्देश्य से बनाया गया था। लेकिन एप्रोच रोड का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खेतों के रास्ते जाने की बजाय करीब 3 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल दो पंचायतों की सीमा पर स्थित है, इसलिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसाती नदी पर बने इस पुल के आसपास बरसात के मौसम में कई महीनों तक पानी भरा रहता है। पुल की ऊंचाई भी कम होने के कारण बारिश के दौरान पानी पुल के ऊपर तक आ जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग का उपयोग 8 से 10 गांवों के लोग करते हैं। किसानों को फसल बाजार तक पहुंचाने और खेती के लिए खाद, बीज व अन्य सामान लाने-ले जाने में भारी कठिनाई होती है। उनका कहना है कि यदि पुल और एप्रोच रोड का निर्माण पूरा हो जाए तो आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी।

ग्रामीणों ने अधूरे पुल को भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने पुल निर्माण के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई होगी, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और विभागीय अनदेखी के कारण आज तक काम पूरा नहीं हो सका।

वहीं, इस मामले में पुल निर्माण निगम, कटिहार के कार्यपालक अभियंता से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि यह पुल उनके विभाग द्वारा निर्मित नहीं कराया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कुलबुना-लखीपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

महेशपुर: कुलबुना से लखीपुर तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा महेशपुर मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी

15 अगस्त से पहले पाकुड़ नगर की सभी स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त : उपाध्यक्ष राणा ओझा

पाकुड़: स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकुड़ नगर की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में

महेशपुर: दो महीने से खराब पड़े चापाकल हुए चालू, विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को मिली राहत

महेशपुर: महेशपुर प्रखंड के खानपुर पंचायत स्थित धनुषपूजा (मुरगाडांगा) मोड़ पर लंबे समय से खराब पड़े दो चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें फिर से चालू

सावन की पहली सोमवारी पर बसंतराय के शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

बसंतराय: सावन माह की पहली सोमवारी पर बसंतराय प्रखंड भगवान भोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आया। प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में