ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भागलपुर पहुंचे, जदयू की 72 सदस्यीय जिला कमेटी की सूची जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार के भागलपुर आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूलमाला, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू की 72 सदस्यीय जिला कमेटी-2026 की अधिसूचित सूची का औपचारिक विमोचन किया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि नई जिला कमेटी के गठन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियों को जिले में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

मंत्री श्रवण कुमार ने स्वागत के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है। उन्होंने नवगठित जिला कमेटी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद सुबोध राय, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा