एनएफ रेलवे जीएम ने किया NJP वर्ल्ड क्लास स्टेशन का निरीक्षण, नई सुविधाओं का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) वर्ल्ड क्लास स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही यात्री सुविधाओं और स्टेशन के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एनएफ रेलवे मुख्यालय के PCE एन. ब्रह्म, PCOM बी. बी. गुप्ता, कटिहार मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह, एडीआरएम एनजीपी अजय कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनुप कुमार सिंह, प्रभात रंजन सहित विभिन्न विभागों के शाखाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों का अवलोकन किया।

सोलर पार्किंग और बुकिंग काउंटर का शुभारंभ

महाप्रबंधक ने एनजेपी स्टेशन के बैक साइड स्थित सेकंड एंट्री गेट के पास नवनिर्मित सोलर पार्किंग का उद्घाटन किया। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए नए बुकिंग काउंटर का भी शुभारंभ किया गया।

प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर एसी वेटिंग हॉल का भी उद्घाटन किया गया। वहीं प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर यात्रियों के लिए विकसित एक्सपीरियंस जोन और एसी वेटिंग एरिया की सुविधा भी शुरू की गई। इन नई सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन पर बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

समय पर काम पूरा करने का निर्देश

महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने NJP वर्ल्ड क्लास स्टेशन के निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक