मां आनंदी संस्था ने जरूरतमंद मंजूषा रानी के जन्मदिन पर किया कार्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षा के लिए किया प्रेरित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। सामाजिक सरोकारों और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘मां आनंदी संस्था’ के मुख्य कार्यालय में मंजूषा रानी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने एकजुट होकर केक काटा और मंजूषा रानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर को सार्थक बनाते हुए संस्था ने मंजूषा रानी के भविष्य को संवारने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया। देश और समाज की सेवा करने तथा सरकारी शिक्षिका बनने के उनके सपने को पूरा करने के लिए संस्था की ओर से उनका हौसला बढ़ाया गया।

संस्था की कोर कमेटी ने निर्णय लिया कि मंजूषा रानी को बीएड (B.Ed.) और सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए आवश्यक अवसर और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्था की ओर से बताया गया कि उनकी आगे की पढ़ाई, कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में होने वाला 100 प्रतिशत खर्च संस्था स्वयं वहन करेगी, ताकि आर्थिक कठिनाइयां उनकी प्रतिभा और लक्ष्य के रास्ते में बाधा न बनें।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि बेटियों को केवल बधाई देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा, अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना ही सच्ची सेवा है। कार्यक्रम को नारी शक्ति, शिक्षा और स्वावलंबन के प्रति संस्था के संकल्प के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों ने मंजूषा रानी को उपहार भेंट किए और उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्था के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की