विषहरी पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम और एसएसपी ने विसर्जन मार्ग का लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर. विषहरी पूजा के उपरांत प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर भागलपुर श्री विकास कुमार ने संयुक्त रूप से विसर्जन मार्ग और घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया।

अधिकारियों का काफिला प्रशासनिक कार्यालय से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। अधिकारियों ने स्टेशन चौक, नाथनगर मेन चौक, तांती टोला, विषहरी स्थान, साहबगंज, तिलकामांझी यूनिवर्सिटी रोड, बूढ़ानाथ रोड और आदमपुर होते हुए खंजरपुर तक का जायजा लिया।

चंपानाला पुल स्थित घाट तथा खंजरपुर स्थित मायागंज अस्पताल के पीछे मुसहरी/सीढ़ी घाट पर विसर्जन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था और प्रतिमाओं की सुरक्षित आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं का ध्यानपूर्वक मुआयना किया। प्रशासनिक टीम ने पूरे विसर्जन मार्ग पर सतर्कता बरतने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर