निष्पक्ष CBI जांच ही स्थायी समाधान : सौरभ झा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। झारखंड में लंबे समय से सामने आ रहे पेपर लीक और पेपर सेटिंग के मामलों को लेकर छात्र नेता सौरभ झा ने सरकार से निष्पक्ष और उच्चस्तरीय CBI जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपनी न्यायिक मांगों को लेकर लंबे समय से छात्र और युवा आंदोलन कर रहे हैं। राज्य में लगातार इस तरह की घटनाओं का सामने आना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सौरभ झा ने कहा कि सरकार ने छात्रों की मांगों को देखते हुए कई परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है, जो सराहनीय कदम है। हालांकि, केवल परीक्षाएं रद्द करना इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले में कुछ आरोपियों के हिरासत में होने के साथ-साथ लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जिससे प्रतीत होता है कि पूरे मामले की जांच व्यापक स्तर पर किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जिस बड़ी धनराशि के लेन-देन की बातें सामने आ रही हैं, उसे देखते हुए पूरे मामले में कई लोगों की भूमिका की जांच जरूरी है। ऐसे में मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री को छात्रों के हित में उच्चस्तरीय और निष्पक्ष CBI जांच की पहल करनी चाहिए, ताकि पूरे मामले का पर्दाफाश हो सके और दोषियों के नाम सामने आ सकें।

सौरभ झा ने कहा कि अगर सरकार को सत्य पर भरोसा है तो CBI जांच से डरने की कोई वजह नहीं होनी चाहिए। निष्पक्ष जांच के माध्यम से मामले से जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आएंगे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने से छात्रों और राज्यवासियों का सरकार पर विश्वास और मजबूत होगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने परखी जमीनी हकीकत, PKDL खोज तेज करने का निर्देश

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने

लिट्टीपाड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अवशेष राशि एक सप्ताह में खर्च करने का निर्देश

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ विकास योजनाओं को

24 अगस्त को अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई, लिट्टीपाड़ा में तैयारियां तेज

लिट्टीपाड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आगामी 24 अगस्त को प्रथम चरण में अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

पाकुड़िया में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ जागरूकता रैली, स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को किया सचेत

पाकुड़िया: जिला स्वास्थ्य समिति पाकुड़ के निर्देश पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के खिलाफ