बंधुआ मजदूरी की शिकायत पर जांच के बाद ही होगी विमुक्ति की कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। बंधुआ मजदूरी की शिकायत मिलने पर पहले समुचित जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित व्यक्ति वास्तव में बंधुआ मजदूर है या नहीं। जांच के बाद ही नियमानुसार विमुक्ति की कार्रवाई की जाए। यह निर्देश उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने बुधवार को बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, पहचान एवं बचाव के लिए गठित सतर्कता समिति और रेस्क्यू टीम की समीक्षा बैठक में दिया।

बैठक में बंधुआ मजदूरी की पहचान, रोकथाम, रेस्क्यू और विमुक्ति की कार्रवाई को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उचित जांच की जाए, ताकि वास्तविक बंधुआ मजदूरों को कानूनी संरक्षण और आवश्यक सहायता मिल सके।

उन्होंने विमुक्त मजदूरों को सरकार की पात्र सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने और उनके पुनर्वास एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं श्रम अधीक्षक गिरीश चन्द्रा ने रेस्क्यू और विमुक्ति के दौरान निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने पर जोर दिया।

समिति सदस्य पीटर मरांडी ने माइंस क्षेत्रों में बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने महिला स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने के लिए अग्रणी बैंक प्रबंधक को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, समिति सदस्य और रेस्क्यू टीम के सदस्य मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर