स्थाई लोक अदालत मामलों के त्वरित निष्पादन का सुलभ मंच : पीडीजे, गोड्डा में जागरूकता शिविर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को पथरगामा प्रखंड के लखनपहाड़ी और परसपानी पंचायत भवन में आउटरीच एवं अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की टीम ने ग्रामीणों को स्थाई लोक अदालत समेत विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थाई लोक अदालत, गोड्डा के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि स्थाई लोक अदालत वादों के त्वरित निष्पादन का सबसे सुलभ माध्यम है। इसमें दोनों पक्षों के बीच समझौते के आधार पर मामलों का नि:शुल्क निष्पादन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि स्थाई लोक अदालत के माध्यम से दूरभाष, बिजली, परिवहन, पानी, बीमा, बैंकिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों का निस्तारण दोनों पक्षों की सहमति से सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है। यदि दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनती है तो मामले का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर किया जाता है। इसमें किसी तरह का न्याय शुल्क नहीं लगता और पारित आदेश अंतिम होता है।

वहीं सदस्य डॉ. नीरज मिश्रा और दिनकर कुमार ने कहा कि स्थाई लोक अदालत में मामलों का नि:शुल्क और त्वरित निष्पादन होता है। इसमें दोनों पक्षों के हितों का ध्यान रखा जाता है।

नालसा संवाद योजना 2025 की दी जानकारी

मौके पर एलएडीसी लीली कुमारी ने नालसा (संवाद) योजना, 2025 की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। अधिकारों का अतिक्रमण होने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि नालसा का उद्देश्य हाशिए पर पड़े कमजोर आदिवासी समुदायों तथा विमुक्त और घुमंतू जनजातियों की न्याय तक पहुंच को मजबूत करना है। योजना के तहत जनजातीय समुदायों को वकील और अधिकार मित्रों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इसके अलावा मोबाइल विधिक सहायता वैन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्कूलों में विधिक साक्षरता और कानूनी सहायता क्लिनिकों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। रेडियो और दूरदर्शन जैसे माध्यमों से भी कानूनी जागरूकता फैलाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र जितेंद्र कुमार दुबे, रजनी कुमारी, चंदन कुमार साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर