मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 1468 स्कूलों में होगा आकलन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा संवाददाता: “मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0” के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों और मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू ने बताया कि ‘मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण 2.0’ अभियान के तहत 24 अगस्त से 19 दिसंबर 2026 तक छह चरणों में जिले के 1468 सरकारी विद्यालयों में बच्चों के अधिगम स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा। अभियान के तहत कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का आकलन किया जाएगा।

प्रत्येक कक्षा से रैंडम तरीके से पांच बच्चों का चयन कर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। इस तरह प्रत्येक विद्यालय से कुल 25 बच्चों का आकलन होगा।

विद्यालय के प्रदर्शन के लिए 60 और बच्चों के लिए 40 अंक

मूल्यांकन में विद्यालय के प्रदर्शन के लिए 60 अंक और बच्चों के अधिगम स्तर के लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इस आकलन का उद्देश्य बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को मजबूत करना और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के स्तर का आकलन करना है।

दो बाह्य मूल्यांकनकर्ता करेंगे निरीक्षण

मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए इस बार प्रत्येक विद्यालय में दो बाह्य मूल्यांकनकर्ता संयुक्त रूप से जाकर निरीक्षण करेंगे।

जिन विद्यालयों को मूल्यांकन में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिलेंगे, उन्हें ‘निपुण विद्यालय’ का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, जिन विद्यार्थियों को दक्षता परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त होंगे, उन्हें ‘मैं भी निपुण’ प्रमाणपत्र मिलेगा। ऐसे विद्यार्थी सीधे राज्य स्तरीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करेंगे।

CTO मोबाइल ऐप से होगी रीयल-टाइम मॉनिटरिंग

पूरी प्रक्रिया की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा आकलन से संबंधित डेटा ऑनलाइन CTO मोबाइल ऐप में दर्ज किया जाएगा। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी और डेटा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

प्रशिक्षण में रूम टू रीड के प्रतिनिधि सुनील कुमार वर्मा, संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधि संतोष तिवारी, मास्टर ट्रेनर रीतेश रंजन, प्रकाश भगत, राजेंद्र पंडित एवं निलेश कुमार सहित शिक्षक पीयूष कुमार ठाकुर, सिद्धि कुमार झा, शाह आलम समेत सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने परखी जमीनी हकीकत, PKDL खोज तेज करने का निर्देश

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने

लिट्टीपाड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अवशेष राशि एक सप्ताह में खर्च करने का निर्देश

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ विकास योजनाओं को

24 अगस्त को अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई, लिट्टीपाड़ा में तैयारियां तेज

लिट्टीपाड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आगामी 24 अगस्त को प्रथम चरण में अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

पाकुड़िया में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ जागरूकता रैली, स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को किया सचेत

पाकुड़िया: जिला स्वास्थ्य समिति पाकुड़ के निर्देश पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के खिलाफ