कुरसेला में 408 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 35-40 लाख की खेप बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

परिमल ठाकुर, कुरसेला (कटिहार): कुरसेला थाना क्षेत्र के समेली शिव मंदिर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 408 ग्राम स्मैक के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस को देखकर भागने लगा युवक

कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर समेली शिव मंदिर की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 408 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई।

खगड़िया का रहने वाला है गिरफ्तार युवक

गिरफ्तार युवक की पहचान सत्यम कुमार (25 वर्ष), पिता अरविंद केशरी, निवासी हरिहरपुर, थाना अलौली, जिला खगड़िया के रूप में हुई है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर