मनिहारी में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा मामलों का निष्पादन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मनिहारी प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कमलेश सिंह देऊ ने किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में इन मामलों का होगा निष्पादन

कार्यक्रम में कमलेश सिंह देऊ ने बताया कि न्यायालय में लंबित शमनीय वाद, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, दावा वाद, एनआई एक्ट से संबंधित मामले, बैंक ऋण, बीएसएनएल और बिजली से जुड़े मामलों का आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 सितंबर 2026 को समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा।

उन्होंने उपस्थित न्याय मित्रों, मुखिया, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पंचायतों में आम लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलने वाले लाभ की जानकारी दें। साथ ही न्यायालय में लंबित मामलों को आपसी समझौते के आधार पर समाप्त कराने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

लोक अदालत के महत्व की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्याय रक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और इससे आम लोगों को मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों के सरल और समझौते के आधार पर निष्पादन के प्रति जागरूक किया।

वहीं, विद्वान अधिवक्ता धनंजय झा ने विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी एवं सभी कर्मी उपस्थित रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों और पारा विधिक स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पारा विधिक स्वयंसेवक पवन कुमार सहित अन्य स्वयंसेवकों की भी उपस्थिति रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर