दरभंगा में सवर्ण अधिकार रैली, संजीव सिंह बोले- शोषण का खेल बंद करो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दरभंगा। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के बैनर तले दरभंगा में सवर्ण अधिकार रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व समानतावादी और मानवतावादी सवर्ण नेता संतोष कुमार सिंह ने किया। यह रैली दरभंगा राज सर्वे कार्यालय परिसर से शुरू होकर विद्यापति चौक तक पहुंची। इसमें सैकड़ों की संख्या में युवा और बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए।

रैली को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बीस वर्षों का संघर्ष अब सफल हो रहा है और देश में सवर्ण क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब सवर्ण समाज शांत नहीं बैठेगा और अपने अधिकारों व न्याय के लिए आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान निर्माण से लेकर आज तक सवर्ण समाज को सरकारी, राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सामूहिक साजिश के तहत उपेक्षा का शिकार बनाया गया है।

संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार और देश के सवर्ण समाज को कानून, बजट और सरकारी योजनाओं में बराबरी का अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने सवर्ण समाज के सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और नेताओं पर भी सवर्ण हितों के मुद्दों को मजबूती से नहीं उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों में सवर्ण वोटों से बनी सरकारों के बावजूद सवर्ण समाज के हितों की अनदेखी की जा रही है।

वहीं, सवर्ण अधिकार रैली के संयोजक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज का शिक्षा, स्वरोजगार, रोजगार, वित्त, आवास और सामाजिक सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कानून, बजट और सरकारी योजनाओं में सवर्ण समाज को बराबरी देने की मांग की। करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सागर सिंह ने यूजीसी एक्ट को हटाने और आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग उठाई।

रैली में चंद्र मोहन झा, सागर सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, पप्पू चौधरी, रौशन श्रीवास्तव, गोविंद कुमार, छोटू कुमार, कन्हैया दूबे, अर्जुन सिंह, रंजन शर्मा, रितेश तिवारी, गंधर्व झा, राजीव झा, मनीष झा, लक्की कुमार, रत्नेश चौधरी, प्रिय रंजन कुमार, चुन्नू सिंह, साईं कुमार निरुपम, रोहित मेहता और रवि मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने