भागलपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी तेज, DM-SSP ने किया संयुक्त निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुलेश झा ने सभा स्थल तथा सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आमजन के आवागमन और सभा स्थल पर उपलब्ध कराई जा रही अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारियों ने सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाटों का भी निरीक्षण किया। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ प्रबंधन और आमजन की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने