शिवपुर सेवा शिविर में कांवरियों का होगा सम्मान, इलाज से लेकर फलाहार तक की व्यवस्था

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए शिवपुर में समाजसेवी सह राष्ट्रीय विभूति मंच के अध्यक्ष राजेश झा की अगुवाई में भव्य सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में रत्नेश्वर धाम जाने वाले कांवरियों के सम्मान और सेवा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सेवा शिविर में घायल कांवरियों के इलाज के लिए चिकित्सकीय व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गर्म पानी से पैर की धुलाई, दवा और स्प्रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। चिकित्सकों की टीम कांवरियों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

शिविर में आने वाले कांवरियों के लिए अल्पाहार और फलाहार की भी व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ता रातभर शिविर में रहकर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं। कांवरियों की सुविधा और आराम का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

सेवा शिविर में मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। भजन गायकों की टोली बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर रही है। शिवपुर का यह सेवा शिविर सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की आस्था और सेवा का केंद्र बना हुआ है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने