पाकुड़िया में जनजाति सुरक्षा मंच की नई प्रखंड कमेटी गठित, सनातन सोरेन बने अध्यक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया। जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले रविवार, 23 अगस्त 2026 को पाकुड़िया प्रखंड के तलवा स्थित गिरी वनवासी कल्याण परिसर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार भगत ने की। इसमें जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन की गतिविधियों को प्रखंड स्तर पर और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के बाद उपस्थित सदस्यों की सहमति से पाकुड़िया प्रखंड की नई कमेटी का गठन किया गया। हरिपुर निवासी सनातन सोरेन को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कमेटी में तेतुलिया निवासी रामराज यादव और फुलझझरी पंचायत के दलदली निवासी गोमस्ता हेंब्रम को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं चरकाडंगा निवासी वकील हेंब्रम को सचिव और लागडुम निवासी चुंडा मुर्मू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार भगत, जिला सचिव उमेश शाह, जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत संयोजक सुलेमान शंकर मुर्मू, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह जिला संरक्षक स्टीफन हेंब्रम, जिला संयोजक शिव ठाकुर किसकू, जिला संगठन से प्रिया अनीता हांसदा और जिला महिला प्रमुख कल्पना हेंब्रम समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

नई कमेटी के गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा से काम करने और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। नई प्रखंड कमेटी के गठन के साथ जनजाति सुरक्षा मंच ने पाकुड़िया प्रखंड में अपनी गतिविधियों को और विस्तार देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने