जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया।

डीटीओ डेज़ी रानी ने नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें गणित विषय के द्विघात समीकरण के मूल सिद्धांत समझाए। उन्होंने छात्रों को सवालों को आसान तरीके से हल करने के तरीके भी बताए। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि कठिन विषयों से डरने के बजाय उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर समझना चाहिए। रटने के बजाय कॉन्सेप्ट को समझना और नियमित अभ्यास करना सफलता की कुंजी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान समय का सही उपयोग करने, प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और उत्तर पुस्तिका में स्पष्ट एवं क्रमबद्ध तरीके से उत्तर लिखने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए नियमित पढ़ाई और अभ्यास पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने विद्यालय की पठन-पाठन व्यवस्था और छात्र उपस्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हित कर उन्हें अतिरिक्त मार्गदर्शन उपलब्ध कराने को कहा। प्रशासनिक अधिकारियों के इस तरह सीधे क्लासरूम से जुड़ने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और उनमें पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी