बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियान के दौरान पांच बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत कर सौंप दिया गया।

पाकुड़ नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण कुमार यादव के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 213/26, दिनांक 12 सितंबर 2026 को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले के प्राथमिकी अभियुक्त मुनीज आलम, पिता नाजिम आलम, ग्राम नवादा, थाना पाकुड़ मुफस्सिल, जिला पाकुड़ को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अभियान के दौरान मुक्त कराए गए पांच बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। पुलिस और संबंधित संस्थाओं ने बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है। स्थानीय स्तर पर बाल श्रम की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी