बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मंत्री शैलेंद्र ने सौंपा एक माह का वेतन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। शनिवार को उन्होंने पथ निर्माण मंत्री के रूप में मिलने वाला एक माह का वेतन 1 लाख 70 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा।

नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि मंत्री ई. शैलेंद्र ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपने योगदान की राशि का चेक सौंपा। इस दौरान मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना हमारा दायित्व है।

मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि सरकार लगातार बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार पूरे बिहार में बाढ़ आना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन सरकार ने पूरी सजगता के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि अभी भी जो लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, उनकी सहायता के लिए उन्होंने अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। मंत्री के अनुसार इस राशि का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता करना और उन्हें मुश्किल समय में राहत पहुंचाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा