हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला समय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला समय

कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में रेलवे ट्रैक की मरम्मत और बहाली का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। न्यू हारंगाजाओ स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक की लाइन-1 और लाइन-2 धंसने के बाद रेलवे की ओर से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लाइन-3 से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

मरम्मत कार्य को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। ट्रेन संख्या 15615 गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस 27 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी, जबकि ट्रेन संख्या 15616 सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस 28 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से बाद में चलाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 15650 नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस 27 अगस्त को शाम 6:30 बजे नारंगी से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस उसी दिन शाम 7 बजे अगरतला से चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 15608 सिलचर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस 27 अगस्त को रात 10:10 बजे सिलचर से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12503 SMVT बेंगलुरु-अगरतला हमसफर एक्सप्रेस, जो 25 अगस्त को रवाना हुई है, उसे रास्ते में नियंत्रित (Regulate) कर चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर