गोड्डा में नगर परिषद के विशेष शिविर, 5 से 10 अक्टूबर तक होंगे राजस्व कार्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। शहरवासियों के लिए जरूरी खबर है। नगर परिषद की ओर से होल्डिंग टैक्स कलेक्शन, न्यू एसएएफ जेनरेशन, एसएएफ वेरिफिकेशन, ट्रेड लाइसेंस जारी करने और वाटर यूजर चार्ज कलेक्शन समेत विभिन्न राजस्व कार्यों के लिए वार्डवार विशेष शिविर लगाए जाएंगे। नगर परिषद ने इन शिविरों के लिए तिथि और स्थल निर्धारित कर दिया है।

नगर परिषद की आम सूचना के अनुसार, 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग वार्डों में शिविर आयोजित होंगे। इनका संचालन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। 5 से 6 अक्टूबर तक वार्ड संख्या 1, 2 और 3 के लिए वार्ड विकास केंद्र, रोतारा में शिविर लगेगा। 7 से 8 अक्टूबर तक वार्ड संख्या 3 और 4 के लिए हटिया चौक स्थित पुस्तकालय में शिविर आयोजित होगा। वहीं, 9 से 10 अक्टूबर तक वार्ड संख्या 5 और 6 के लिए मजीदिया मुसाफिरखाना में शिविर लगाया जाएगा।

इसके अलावा 5 से 7 अक्टूबर तक वार्ड संख्या 7, 8, 9 और 10 के लिए वार्ड विकास केंद्र गोढ़ी में शिविर लगेगा। 8 से 10 अक्टूबर तक वार्ड संख्या 11, 12 और 13 के लिए लोदिया नगर बजरंगबली मंदिर के पास शिविर आयोजित होगा। वार्ड संख्या 14 और 15 के लिए 5 से 7 अक्टूबर तक वार्ड विकास केंद्र, गंगटा में शिविर लगाया जाएगा। वहीं, वार्ड संख्या 16 के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक जुगनू कैफे के पास और वार्ड संख्या 17 एवं 18 के लिए 5 से 7 अक्टूबर तक इसी स्थल पर शिविर आयोजित किया जाएगा।

वार्ड संख्या 19, 20 और 21 के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक नगर भवन, गोड्डा में शिविर लगाया जाएगा। नगर परिषद ने शिविरों के सफल संचालन के लिए नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अधिक से अधिक राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने के साथ प्राप्त राशि का मिलान, पंजी संधारण और संबंधित लेखापाल के खाते में राशि जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थल पर पहुंचकर होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, वाटर यूजर चार्ज समेत अन्य संबंधित कार्यों का निष्पादन करा सकते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर