गोड्डा में डोर-टू-डोर HIV-AIDS जागरूकता अभियान, घर-घर पहुंचीं सहियाएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में युवाओं और आम लोगों को एचआईवी/एड्स तथा यौन संचारित रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को नगर परिषद क्षेत्र में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह सघन अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान सहियाओं ने घर-घर जाकर लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, जांच और उपचार की उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। सहिया प्रियंका कुमारी ने बताया कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने, संक्रमित सुई-सिरिंज के इस्तेमाल तथा संक्रमित मां से गर्भावस्था या प्रसव के दौरान शिशु में एचआईवी संक्रमण हो सकता है। उन्होंने बताया कि संक्रमण के शुरुआती दौर में कई बार इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं।

सहियाओं ने लोगों को लंबे समय तक बुखार, लगातार थकान, अचानक वजन कम होना, बार-बार दस्त, लगातार खांसी, लसिका ग्रंथियों में सूजन और बार-बार संक्रमण जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। ऐसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर आवश्यक जांच कराने की अपील की गई। साथ ही लोगों से एचआईवी को लेकर फैली भ्रांतियों से बचने और सही जानकारी के साथ जागरूक रहने को कहा गया।

सहिया साथी ललिता सोरेन ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एचआईवी जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। जिला अस्पताल, गोड्डा स्थित आईसीटीसी केंद्र में एचआईवी से संबंधित काउंसलिंग और उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर लोगों से स्वास्थ्य संस्थानों से संपर्क करने और अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1097 पर संपर्क करने की अपील की गई। अभियान में सहिया रेणु कुमारी, ज्योति कुमारी, दीप्ति कुमारी, मंडली कुमारी, सोनी कुमारी और रानी कुमारी सहित अन्य सहियाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर