पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार और पाकुड़िया बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूजा समितियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

जानकारी के अनुसार, पाकुड़िया थाना क्षेत्र में इस वर्ष करीब 20 स्थानों पर दुर्गापूजा का आयोजन किया जाना है। इसे लेकर विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित किया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समिति के सदस्यों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं।

अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से बचने की अपील की। किसी भी अप्रिय घटना, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, पूजा समितियों से भी अपने स्तर पर व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की गई।

बैठक में पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, एसआई रवि कुमार, एएसआई महादेव चौधरी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शेद आलम समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और विभिन्न दुर्गापूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। अंत में सभी पूजा समितियों और क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ दुर्गापूजा मनाने की अपील की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर