पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष जूली ख्रीष्टमनी हेंब्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके पहुंचने पर क्लब के सदस्यों ने आदिवासी रीति-रिवाज के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में 24 परगना क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 20 हजार रुपये और उपविजेता पीसी सानू स्तर क्लब को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।

वहीं, पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये निर्धारित किए गए थे, लेकिन कोई भी भैंस यह पुरस्कार हासिल नहीं कर सकी। अलग-अलग गांवों से प्रतियोगिता में शामिल हुई भैंसों को छोटे-छोटे पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रेमन मुर्मू, सचिव जादू मरांडी, मोहुलपहाड़ी पंचायत समिति सदस्य जतन मरांडी समेत क्लब के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीण खेल और पारंपरिक आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर