नशा किसी व्यक्ति, समाज अथवा राष्ट्र नहीं, पूरी मानव सभ्यता के लिए खतरा – डॉ॰ तपन कुमार शांडिल्य।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिनांक 29 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में विश्वविद्यालय के एनएसएस और आईक्यूएसी के साथ डेंटल इंस्टीट्यूट, रिम्स के संयुक्त तत्वावधान में, फ्री डेंटल स्क्रीनिंग सह ओरल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम, का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत डेंटल स्क्रीनिंग के अंतर्गत कई विद्यार्थियों के निशुल्क दंत परीक्षण किए गए। ओरल कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम के माध्यम से दो अतिथि वक्ताओं, डॉ॰ अमित वसंत महुली, एसोसिएट प्रोफेसर , डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री, डेंटल इंस्टीट्यूट, रिम्स, रांची और डॉ॰ एनएन सिंह, डीन और विभागाध्यक्ष , डिपार्टमेंट ऑफ ओरल पैथालॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एंड फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी, डेंटल इंस्टीट्यूट, रिम्स ने उपरोक्त विषय पर अपने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ॰ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि नशा आज के संदर्भ में एक सामाजिक बीमारी का रूप धारण कर चुका है। इस सेमिनार में हम जिस कैंसर की भयावह रूप पर विमर्श कर रहे हैं, उसकी भी जड़ में नशे की लत एक मूल कारण है। आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में भारत में प्रति 1 लाख व्यक्ति पर 250 लोग इस नशे की गिरफ्त में है। उन्होंने आगे अपने संबोधन में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश माना जाता है। हमें युवाओं को नशे से बचाकर युवा शक्ति का निर्माण कर भारत को 2047 तक विकसित भारत के रूप में नवनिर्माण करना है। उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इसे प्राथमिकता सूची में रखते हुए अभी भारत में नशा मुक्ति अभियान को काफी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने नशे से बचाव यानि कैंसर जैसी बीमारी से बचाव पर कहा की युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ खेलों और स्कूल, महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस और रेडक्रॉस की गतिविधियों से जोड़कर समाज को जागृत करना है। अतिथि वक्ता डॉ॰ अमित महुली ने स्लाइड प्रस्तुतिकरण के द्वारा दांतों को स्वस्थ रखने और उन्हें गंभीर बीमारियों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि दांतों के स्वास्थ्य का शारीरिक स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। उन्होने इसी क्रम में कहा कि हमें नियमित तौर पर प्रातः और रात में सोने से पहले संपूर्ण दांतों की सफाई करनी चाहिए। अन्य वक्ता डॉ॰ एनएन सिंह ने भी दांतों की देखभाल के अलावा मुख के कैंसर की रोकथाम कैसे की जाए ,इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ॰ शालिनी लाल और धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ॰ अभय कृष्ण सिंह ने किया। मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ॰ एसएम अब्बास, डॉ॰ शमा सोनाली, डॉ॰ गीतांजलि सिंह, डॉ॰ पीयूष बाला, डॉ॰ शुचि संतोष बरवार और अन्य शिक्षक , विद्यार्थी मौजूद थे ।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को