डीएसपीएमयू में कुलपति ने ईएलएल और रसायन शास्त्र विभाग का निरीक्षण किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिनांक 9 मई को पूर्वाह्न 11 बजे डीएसपीएमयू के कुलपति डॉ० तपन कुमार शांडिल्य ने अपने नियमित विश्वविद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रोफेशनल और पारंपरिक विभागों का निरीक्षण किया। प्रोफेशनल विभाग के अंतर्गत कुलपति डॉ० तपन कुमार शांडिल्य डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर गए । वहां उन्होंने कक्षाओं की समय सारिणी, शिक्षकों और विद्यार्थियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए समन्वयक डॉ० पीयूष बाला और विभागीय शिक्षकों के साथ बैठक कर संवाद किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही ईएलएल विभाग के लिए एक अलग पुस्तकालय की व्यवस्था की जायेगी जहां अकादमिक पुस्तकों के अलावा विषय की साहित्यिक प्रकृति को ध्यान में रखते हुए पत्र पत्रिकाओं और नियमित अखबारों का संग्रह होगा। इसके बाद कुलपति डॉ० तपन कुमार शांडिल्य ने रसायन शास्त्र विभाग का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विभागीय अकादमिक स्थिति के साथ प्रायोगिक कक्षाओं और लैब की जानकारी ली। उन्होंने रसायन शास्त्र विभाग के प्रयोगशाला को अद्यतन रखने संबंधी दिशा निर्देश के साथ विश्वविद्यालय के स्तर पर आधरभूत संरचना को दुरुस्त करने की बात कही। उन्होंने वहां विभागीय बैठक और शिक्षकों से बातचीत कर अन्य अकादमिक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि न सिर्फ रसायनशास्त्र बल्कि सभी विज्ञान संकाय के प्रयोगशालाओं को विद्यार्थियों के लिए अद्यतन किया जायेगी ताकि उन्हें सैधांतिक पढ़ाई के अलावा प्रायोगिक कक्षाओं में भी ज्ञान और निपुणता प्राप्त हो। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ० खुर्शीद अख्तर, डॉ० राजीव रंजन के अलावा अन्य विभागीय शिक्षक और कर्मी मौजूद थे। इसके उपरांत कुलपति डॉ० तपन कुमार शांडिल्य ने प्रथम और दूसरे सत्र में विश्वविद्यालय के नए और पुराने अकादमिक भवन में संचालित किए जा रहे कक्षाओं का भी जायजा लिया और विद्यार्थियों से संवाद कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक