पाकुड़: जिले के हिरणपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से अभियान चलाकर बिना माइनिंग के चिप्स लदे 5 ट्रैक्टर व कोयला लदे 8 बाइक को जब्त किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि चौड़ा मोड़ के समीप बिना चालान के चिप्स लदे 5 ट्रैक्टर को जब्त किया है। वही हिरणपुर -कोटालपोखर पथ में कोयला लदे 8 बाइक को जब्त किया है। पुलिस को देखकर सभी कोयला माफिया फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में




