विधानसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मंडलकारा का किया औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर बुधवार देर रात को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पाकुड़ मंडलकारा में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल के विभिन्न कैदी वार्ड में जांच अभियान चलाया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंडलकारा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। मंडलकारा के सभी वार्डों की गहन जांच पड़ताल किया गया। इसमें किसी तरह के आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।

वहीं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि यह रूटीन जांच है। जेल के अंदर रहकर भी कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से चुनाव को प्रभावित करने की संभावना पर सर्च अभियान चलाया गया। आने वाले समय में मंडलकारा में इस तरह की रूटीन जांच जारी रहेगी। बारीकी से सभी वार्ड एवं बंदियों की तलाशी की गयी।

मौके पर तीनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जेलर दिलीप कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और