विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन राज+2 स्कूल, पाकुड़ में आयोजित किया गया।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। निर्वाचन कार्य में सभी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है,सभी अपने निर्वाचन दायित्वों का सही से अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षण सत्र में अपने कार्य दायित्व को समझ कर,ससमय अपने कार्यों को पूरा कर जिला को प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को चुनाव कार्य को सफलतापूर्वक और त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनर द्वारा बताई गई हर बिंदुओं पर बारीकी से अध्ययन करने, उसका पालन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण जितना बेहतर होगा, मतदान प्रक्रिया का संचालन भी उसी अनुरूप और बेहतर तरीके से कर पाएंगे। मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में अपने जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से समझें। इस दौरान मतदान कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारी, कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट के कनेक्शन, संचालन और सभी मतदान प्रक्रियाओं का गहन प्रशिक्षण दिया गया। सेक्टर पदाधिकारी को अपने सेक्टर के अधीन समस्त मतदान केन्द्रों में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने, वेल्नेरेविबलिटी मैपिंग, उन गांव/मोहल्लों को चिह्नित करना, जिनमें डरा धमकाकर मतदान से रोका जाता है एवं विधिसम्मत क्या कार्रवाई की जा सकती है, इसपर प्रकाश डाला गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक (DLMT) के रूप में उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी