सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा से किया नामांकन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन प्रक्रिया के तहत तीसरे दिन गुरुवार को कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया। राजमहल विस सीट से भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा, झामुमो प्रत्याशी एमटी राजा एवं निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव ने राजमहल अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ कपिल कुमार के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। वहीं बरहेट विस से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय में अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी गौतम कुमार भगत के कक्ष में अपने प्रस्तावक रूप चांद मुर्मू व मंडल मुर्मू के साथ 2 सेट में नामांकन किया। इसके पूर्व हेमंत सोरेन दोपहर 1:16 बजे सर्किट हाउज़ पहुंचे। फिर वहां से दोपहर 1:52 में समाहरणालय पहुंचकर आरओ कक्ष में नामांकन किया। दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद हेमंत सोरेन दोपहर 2:47 में बाहर निकले।ओर समाहरणालय मुख्य गेट के सामने प्रेस को संबोधित किया। नामांकन के बाद समाहरणालय परिसर से बाहर निकलकर हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरे विपक्ष के जितने लोग बल्कि पूरे देश के जितने भी इनके तथाकथित पार्टियों के लोग यहां आए हुए हैं। ये कुछ दिनों के लिए आये हैं। उसके बाद फिर इनको ढूढ़ने से भी नहीं मिलेंगे। सभी अपने काम में लगे हैं और हम अपने काम में लगे हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इनके हजारों नेता यहां आकर गिरे पड़े हैं। क्या मैं उनके सवालों का जवाब देने का ठेका ले रखा है क्या।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को