पाकुड़ के युवा क्रिकेटर सिंटू यादव ने रचा इतिहास, अंडर-19 झारखंड टीम में बनाई जगह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल, एक जुनून सा दिल में जगाना होता है। यह पंक्तियां पाकुड़ के उस युवा क्रिकेटर के लिए है, जिन्होंने सफलता का इतिहास रच दिया है। पाकुड़ जिले के लिए इतिहास रचने वाले सिंटू कुमार यादव का चयन अंडर-19 झारखंड टीम में हुआ है। झारखंड की टीम से सिंटू कुमार यादव बतौर ऑल राउंडर कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 के लिए खेलेंगे। पहला मुकाबला राजस्थान की टीम से धनबाद में होगा। पेशे से लकड़ी मिस्त्री का काम करने वाले पिता सुनील कुमार यादव का सर बेटे की इस सफलता से गर्व से उंचा हो गया है। माता-पिता का नाम रौशन करने वाले सिंटू कुमार यादव ने पाकुड़ जिले वासियों का भी सर गर्व से उंचा कर दिया है। पाकुड़ वासियों को गौरवान्वित किया है। सिंटू कुमार यादव कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। सिंटू कुमार यादव के कोच रहे पाकुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष गणपत सिंह ने बताया कि सिंटू कुमार यादव अंडर-19 झारखंड टीम से खेलेंगे। झारखंड की टीम में जिन 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उनमें सिंटू कुमार यादव भी शामिल है। आगामी 6 नवंबर से शुरू हो रहे कूच बिहार ट्रॉफी के लिए अंडर-19 झारखंड क्रिकेट टीम में सिंटू कुमार यादव का चयन हुआ है। पहला मैच धनबाद में झारखंड का सामना राजस्थान की टीम से होगा। इसके बाद दूसरा मैच असम से, तीसरा मैच पटना में बिहार से, चौथा मैच धनबाद में महाराष्ट्र से और पांचवा मैच केरला के साथ होगा। उन्होंने कहा कि सिंटू कुमार यादव एक मेहनती, अनुशासनप्रिय उम्दा क्रिकेटर है। ऑल राउंडर के रूप में सिंटू ने हर चुनौतियों का सामना करते हुए परीक्षा की घड़ी में सफलता हासिल करने में कामयाब रहे हैं। फिलहाल रांची में कोचिंग ले रहे हैं। गणपत सिंह ने बताया कि सिंटू कुमार यादव में क्रिकेट के प्रति एक जुनून है, जिससे उन्हें एनर्जी मिलती है और लगातार कामयाब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंटू कुमार यादव युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। क्रिकेट में भविष्य देखने वाले युवाओं को सिंटू कुमार यादव से प्रेरणा लेना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि सिंटू कुमार यादव एक न एक दिन इंडिया के लिए खेलेंगे और पाकुड़ जिले का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे। इधर सिंटू कुमार यादव को पाकुड़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र पाठक, प्रणय तिवारी आदि ने शुभकामनाएं दी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल

मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित

कटिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में राज्य में पहला स्थान, 99.13% FRS सत्यापन

कटिहार। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कटिहार ने अगस्त 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला

पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर