नकदी सहित वर्जित सामान किये जा रहे जब्त, पारदर्शी चुनाव के लिए की जा रही कड़ी निगरानी:-उपायुक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा देर रात तक लगातार किया जा रहा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला अंतर्गत गठित एफएसटी एवं एसएसटी सक्रियता से कार्य कर रही है। शहर के अंदर के चेकनाकों के अलावा अन्तर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाका पर सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है। वाहन जांच के क्रम में अबतक कुल 38.5524 लाख रूपए जब्त किये गये हैं तथा विभिन्न एजेंसियों के द्वारा अबतक 5.1576 करोड़ रूपए जब्त किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा दो-पहिया, चार पहिया, मालवाहक, वीआइपी वाहन एवं अन्य सभी वाहनों की सघनता से जांच के निर्देश दिए हैं। जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार की वस्तु का अवैध परिचालन नहीं हो सके एवं किसी भी प्रकार से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके, इसके मद्देनजर 24×7 सभी चेकनाका सक्रिय हैं तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा सघनता से सभी वाहनों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। चेकपोस्टों पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही हैं और किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पाकुड़ पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे चुनाव के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी