वाहन चेकिंग के दौरान महतापुर चेक नाका में पकड़ी गई चार लाख छियासठ हजार पांचसौ रुपये

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा:प्रखंड सोमवार को शाम को बंगाल झारखंड सीमा पर स्थित महतापुर चेक नाका में एस एस टी के दंडाधिकारी सुल्तान अहमद की मौजूदगी में पुलिस ने चार लाख छियासठ हजार पांचसौ रुपये जप्त किया है|जानकारी देते हुए चेक नाका पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी सुल्तान अहमद ने बताया कि चुनाव को लेकर नियमित रूप से वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान फरक्का की ओर से आ रही एक पिकअप संख्याJH19F/7704 को रोक कर जब तलाशी ली गई तो उसे पर लदे हुए बीड़ी के पत्ता के अंदर से चार लाख छियासठ हजार पांचसौ रुपये बरामद हुई|रुपया के बारे में जब गाड़ी के चालक से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तब पैसे को जप्त कर इसकी सूचना बरहरवा थाना प्रभारी समेत कुमार सिंह जिला कंट्रोल रूम एवं फ्लाइंग दस्त के अधिकारी को दे दी गई है|इसके बाद जप्त की गई राशि तथा पिकअप को जप्त कर बरहरवा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है|जप्त की गई राशि के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है|इस मौके पर बरहरवा थाना के अवर निरीक्षक राजनाथ शाह एवं सिदाम रविदास के अलावे पुलिस वालों के जवान भी मौजूद थे|मालूम हो कि आज से 3 दिन पूर्व में भी चेकिंग के दौरान इसी चेक नाका पर बरहरवा पुलिस ने दो लाख रुपए के साथ एक पिकअप को जप्त किया था बरहरवा पुलिस किया दूसरी कामयाबी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय