हेमंत सोरेन के बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू सुरक्षित पहुंचे भोगनाडीह,हेमलाल मुर्मू के साथ उनकी चुनावी सभा में मंच पर नजर आये

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से प्रस्तावक सह सिदो-कान्हू के वंशज परिवार के मंडल मुर्मू सोमवार की अहले सुबह धनबाद के सरायढेला थाने से साहिबगंज पुलिस की सुरक्षा में अपने घर बरहेट के भोगनाडीह पहुंचे. सोमवार को वे लिट्टीपाड़ा से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के साथ उनकी चुनावी सभा में मंच पर नजर आये. सूत्रो से जानकारी प्राप्त हुआ कि बीते रविवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल होने पर झारखंड की राजनीति गरमा गयी थी.पिछले दो दिनों में कभी भाजपा नेताओं के साथ तो कभी झामुमो नेताओं के साथ तस्वीर वायरल होने पर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं. वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू रविवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे से उनके देवघर आवास पर मुलाकात कर रांची जा रहे थे. तभी गिरीडीह की डुमरी पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए उन्हें रोका, फिर बाद में धनबाद के सरायढेला थाने ले जाया गया और रात्रि करीब एक बजे तक धनबाद के सरायढेला थाने में ही मौजूद रहे.मंडल मुर्मू की लिखित शिकायत पर साहिबगंज की बरहेट थाना पुलिस धनबाद के सरायढेला थाने पहुंची तथा उन्हें सुरक्षित लेकर भोगनाडीह पहुंची. मंडल मुर्मू की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीर वायरल होने पर भाजपा और झामुमो नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग चली.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और