पाकुड़: एलिट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में दिवाली के अवसर पर विद्यालय में रंगोली का कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के सदन के अनुसार छात्र – छात्राओं के द्वारा विभिन्न और आकर्षक रंगोली बनाया गया ।छोटे बच्चें ने प्रतिभागियों का कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में बड़ा उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम में मौजूद निर्देशक अरविंद साह , प्राचार्य अभिजित रॉय के अलावे सभी शिक्षक उपस्थित थे। प्राचार्य अभिजित रॉय ने बच्चों को दिवाली का महत्व को बताते हुए इसके जीवन के महत्ता पर प्रकाश डाला और जीवन में आगे बढ़ने की कामना दी । निदेशक के तरफ से सभी शिक्षक और विद्यालय परिवार को “दिवाली और लक्ष्मी पूजा” की शुभकामनाएं दी गई l

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



